मध्यप्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय पर यौन शोषण का आरोप, आप नेता सोमनाथ भारती ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी, सबूत तलाशने भोपाल आए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय पर आप नेता सोमनाथ भारती ने एक आदिवासी महिला के यौन शोषण का आरोप लगाया है। भारती ने एमपी के डीजीपी को इस संबंध में एक एक चिट्ठी लिखी है। इसमें आदिवासी महिला के गायब होने की जानकारी देकर भारती ने उसकी सुरक्षा की मांग की है। भारती इस मामले के सबूत जुटाने भोपाल आए थे।

डीजीपी कैलाश मकवाना को लिखे पत्र में भारती ने कहा है कि वे 10 सालों तक दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक रहे हैं। पिछले चुनाव में मामूली अंतर से सतीश उपाध्याय से हार गए थे। उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है, जिसमें यह कहा गया है कि उपाध्याय ने एमपी में अपने खिलाफ चल रहे एक केस की जानकारी छिपाई है। भारती के पास ऐसे साक्ष्य नहीं हैं, जिससे वे हाईकोर्ट को बता सकें कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण की शिकायत थाने में की है। वे शिकायत की जानकारी लेने और साक्ष्य जुटाने भोपाल आए थे।

👉 यह भी पढ़ें:

डीजीपी से मांगी जानकारी

भारती ने आरोप लगाया है कि उपाध्याय ने एमपी में पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता का यौन शोषण किया था। डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी में उन्होंने बताया कि कोर्ट ने उपाध्याय के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी मांगी है और मामले की सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है। इसलिए वे जानना चाहते हैं कि संबंधित केस किस थाने में दर्ज है।

भारती ने जारी किया वीडियो

आप नेता सोमनाथ भारती ने भोपाल प्रवास के दौरान डीजीपी से मुलाकात के बाद एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें वे कहते हैं कि चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वाली भाजपा इस मामले में क्या कदम उठाती है, यह देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजीपी से मिलकर महिला की सुरक्षा की भी मांग की है। भारती ने सवाल उठाया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी अब इस बेटी की सुरक्षा के लिए क्या करती है?

उपाध्याय ने आरोप बेबुनियाद बताए

सतीश उपाध्याय ने सोमनाथ भारती के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ‘सोमनाथ भारती के लगाए आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। उन्हें कुछ नहीं मिला तो कुछ भी आरोप लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश भाजपा ने भी इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।