Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली वह चौथी टीएमसी सांसद हैं। तीन सांसद पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर चुके हैं, जिन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोयल मल्लिक पहली बार अप्रैल महीने में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। एक्ट्रेस ने 6 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्य के तौर पर शपथ लेकर औपचारिक रूप से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था। टीएमसी नेता और एक्ट्रेस कोएल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

एक दिन पहले मदन मित्रा ने दिया था झटका

कोयल मल्लिक का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आया है। मदन मित्रा बुधवार को अचानक पाला बदलकर ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल हो गए थे। कोयल मल्लिक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने भी टीएमसी के साथ राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। ये तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भी किया है।

बांग्ला फिल्मों की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं मल्लिक

कोयल मल्लिक बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म और टेलिविजन में अभिनय के जरिये अपनी पहचान बनाई। वह बांग्ला फिल्मों के चर्चित अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। 2003 में उन्होंने टॉलीवुड में एंट्री ली और देखते ही देखते स्टार बन गईं। 2013 में उन्होंने सात साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद निस्पल सिंह राणे से शादी की। उन्होंने अपनी शादी का ऐलान सात साल बाद 2020 में इंस्टाग्राम पर तब किया, जब वह अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी दी। उनके बेटे का कबीर सिंह हैं। उनकी एक बेटी भी है। इस साल उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को औपचारिक तौर से जॉइन किया था और राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं। कोयल मल्लिक भी अभिषेक बनर्जी की करीबी मानी जाती रही हैं।

ईमेल से इस्तीफे की कोशिश की थी

जून की शुरुआत में कोयल ने ईमेल के माध्यम से राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि, उस समय उन्हें सूचित किया गया था कि ईमेल के माध्यम से भेजे गए इस्तीफे स्वीकार्य नहीं है। निजी कारणों से देश से बाहर रहने के कारण उनका इस्तीफा टल गया। अब, कोयल देश लौट आई हैं और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।