मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 16 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली दिख रह है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 225.87 अंक की तेजी के साथ 77,411.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं एनएसई निफ्टी 67.30 अंक की बढ़त के साथ 24,145.80 पर पहुंच गया। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 242.70 अंक की तेजी के साथ 77,428.13 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 62.35 अंक ऊपर जाकर 24,140.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
आज के कारोबार में आईटी और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। वहीं दूसरी ओर, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद ICICI Lombard के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और शेयर 10 फीसदी तक टूट गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान में
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.16 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी में गिरावट आई है।
निफ्टी में एचसीएल टेक मारुति सुजुकी में तेजी
निफ्टी में एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी और विप्रो इंडिया में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.34 प्रतिशत की तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
पेटीएम और एचडीएफसी लाइफ में भी तेजी
गुरुवार को पेटीएम और एचडीएफसी लाइफ जैसे प्रमुख शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते इन्होंने ऊपर की तरफ उड़ान भरी। इसके उलट, बाजार की इस तेजी में भी कुछ शेयरों को बिकवाली का सामना करना पड़ा। निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ग्रासिम, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और आयशर मोटर्स शामिल रहे, जो लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को ज्यादा नुकसान
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के निवेशकों को हुआ, जिसका शेयर करीब 10 फीसदी तक क्रैश कर गया। दरअसल, कंपनी द्वारा बुधवार को जारी किए गए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (के खराब वित्तीय नतीजों के चलते भारी बिकवाली देखी गई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 747 करोड़ रुपये से घटकर 403 करोड़ रुपये रह गया, यानी करीब 46 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने बताया कि फायर इंश्योरेंस से जुड़े दो बड़े दावों और मोटर थर्ड पार्टी (TP) पोर्टफोलियो पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर उसके मुनाफे पर पड़ा। हालांकि, कंपनी की कुल आय बढ़कर 6,813 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 6,083 करोड़ रुपये थी।
एशियाई बाजारों के हाल
गुरुवार को एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली का माहौल है. खासकर टेक और एआई शेयरों पर सबसे बुरा असर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.17% तक लुढ़क गया। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 खुलते ही 3% गिर गया। स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 3.9% की भारी गिरावट है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 24829 पर है, जो बुधवार के बंद भाव 24681.1 से कुछ ज्यादा है।



