Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।

आज को कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी पीएसयू बैंक और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1% की बढ़त के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी और फार्मा सेक्टर के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई पर कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.27% की तेजी के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा। वहीं बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

कुछ सेक्टरों में दिखी कमजोरी

बाजार की मजबूती के बीच कुछ सेक्टर दबाव में भी रहे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.11% की गिरावट के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा। इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में भी हल्की बिकवाली देखने को मिली।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त इटरनल में देखने को मिली, जिसमें 3.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद, अल्ट्राटेक सीमेंट्स में 2.75 प्रतिशत की बढ़त, एचडीएफसी लाइफ में 2.45 प्रतिशत की बढ़त, श्रीराम फाइनेंस में 1.97 प्रतिशत की बढ़त और आयशर मोटर्स में 1.72 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली.निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान पावर ग्रिड को हुआ जिसमें 1.91 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. इसके बाद, हिंडाल्को में 1.90 प्रतिशत की गिरावट, लार्सन एंड टुब्रो में 1.69 प्रतिशत की गिरावट, जेएसडब्ल्यू स्टील में 1.67 प्रतिशत की गिरावट और टाटा स्टील में 1.60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्स के इन शेयरों ने कमाया मुनाफा

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में आज इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे। बैंकिंग सेक्टर, विशेषकर सरकारी और निजी बैंकों ने बाजार को नीचे गिरने से बचाया। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया और ये लैकर्ड्स साबित हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों के हाल

आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया के ‘कोस्पी’ सूचकांक में 6.24 प्रतिशत की भारी तेजी देखी गई। जापान का ‘निक्केई 225’ और हॉन्गकॉन्ग का ‘हैंगसेंग’ भी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई कंपोजिट में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।