Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 17 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9.35 बजे बीएसई सेंसेक्स 338.86 अंक गिरकर 77,670.39 अंक पर आ गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 74.75 अंक नीचे जाकर 24,291.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स के 26 शेयर गिरावट में खुले

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में करीब 1.5 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी, एनटीपीसी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, बीईएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इटरनल में तेजी रही।

एसबीआई समेत ये शेयर फिसले

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील करीब 1.25% नीचे कारोबार करता दिखा। वहीं एसबीआई में करीब 1.05%, जियो फाइनेंशियल में 1.06% और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स में 1.28% की गिरावट रही। टीसीएस भी करीब 1.02% नीचे रहा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील जैसे कई बड़े शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला।

आयशर मोटर्स और हिंडाल्को फायदे में

आयशर मोटर्स करीब 1.08% चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में रहा। हिंडाल्को में करीब 1.02% और इटरनल में लगभग 0.82% की तेजी दिखाई दी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक भी शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। अपोलो हॉस्पिटल्स, M&M और अडानी एंटरप्राइजेज भी प्रमुख बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

बाजार में गिरावट के कारण

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज के रास्ते शिपिंग बाधित होने से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। ऊपर से कच्चे तेल की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। भारत जैसे किसी देश के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि कच्चे तेल के आयात पर इसकी निर्भरता काफी ज्यादा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।