Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 438.68 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला।

सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। 6 कंपनियों के शेयर में कोई बदलवा नहीं दिखा। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले और 29 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। इसके विपरित बजाज फाइनेंस के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज सन फार्मा के शेयर 0.67 प्रतिशत, बीईएल 0.66 प्रतिशत, टीसीएस 0.62 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इनके अलावा, आज अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया था।

इन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

आज के शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.48 प्रतिशत, एटरनल 1.20 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.04 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.92 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.78 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.68 प्रतिशत, इंडिगो 0.67 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.47 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.27 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.04 प्रतिशत और एलएंडटी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एलआईसी के शेयरों में उछाल

इस बीच एलआईसी के शेयरों में करीब दो फीसदी तेजी आई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। पिछले सत्र में बीएसई पर कंपनी का शेयर 387.55 रुपये पर बंद हुआ और आज 393.25 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 397 रुपये तक हाई गया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 468.30 रुपये और न्यूनतम स्तर 361 रुपये है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।