मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 11 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 9:18 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 276 अंक गिरकर 78,266.77 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 75 अंक नीचे जाकर 24,510.45 पर कारोबार करता दिखा। इसके बाद भी गिरावट जारी रही और सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 319.33 अंक की गिरावट के साथ 78,223.11 अंक पर और निफ्टी 86.25 अंक गिरकर 24,497.55 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के 21 शेयर लाल निशान में खुले
मंगलवार को सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 1.88 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एसबीआई, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस और अडानी पोर्ट्स में तेजी आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
एविएशन और फाइनेंस सेक्टर बिकवाली
आज के शुरुआती कारोबार में एविएशन और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई। निफ्टी 50 इंडेक्स में इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शीर्ष पर रहे। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) 1.76% की तेज गिरावट लेकर ₹5,245.85 पर कारोबार कर रहा है। बजाज फाइनेंस: 1.21% गिरकर और भारतीय एयरटेल 1.21% की सुस्ती के साथ ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक 1.07% और अल्ट्राटेक सीमेंट 1.06% की गिरावट झेल रहे हैं। इनके अलावा कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
आईटी और मेटल शेयरों में दिखी तेजी
आज आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। एचसीएल टेक 1.10% की तेजी के साथ टॉप गेनर बना और टाइटन 0.76% ऊपर चढ़ गया। टेक महिंद्रा 0.72% और इंफोसिस 0.60% की मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
बैंकिंग शेयर में सबसे ज्यादा सुस्ती
सेक्टर के हिसाब से देखें तो बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर्स में सबसे ज्यादा सुस्ती देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स का प्रदर्शन खराब रहा। निफ्टी बैंक इंडेक्स 342 अंक या 0.59 फीसदी टूटकर 57,344.70 पर आ गया। व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स जहां 0.02 फीसदी की मामूली सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ हरे निशान में बना रहा।
तेज की बढ़ती कीमतों का असर
विशेषज्ञ बाजार में इस गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों का असर बता रहे हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार पर असर डाल रहा है। इस तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।



