Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 बजे बीएसई सेंसेक्स 200.87 अंक की गिरावट के साथ 77,953.38 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 60.75 अंक टूटकर 24,410.95 पर कारोबार करता नजर आया।

सबसे बड़ी गिरावट गोदरेज कंज्यूमर

बुधवार  के कारोबार में  सबसे बड़ी गिरावट गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) में देखने को मिली। कंपनी के शेयर में 10 फीसदी की भारी गिरावट आई। इस भारी बिकवाली का मुख्य कारण कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में हुआ अचानक बदलाव है। बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा ग्लोबल सीएफओ और प्रेसिडेंट (अफ्रीका) आसिफ मलबारी को गोदरेज कंज्यूमर का नया एमडी और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। वह सुधीर सीतापति का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

स्टेट बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में भारतीय स्टेट बैंक 1.27% की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स है। टेक महिंद्रा में 1.01% और इटरनल में भी 0.58% का उछाल दर्ज किया गया। इनके अलावा एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में रहे। दूसरी तरफ भारती एयरटेल में 0.67%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.51%,  कोटक बैंक में 0.48% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.44% की गिरावट नजर आई।

निफ्ट रियल्टी में भारी नुकसान

सुबह के कारोबार में सेक्टोरल स्तर पर मिला-जुला प्रदर्शन रहा। निफ्टी रियल्टी 0.78% टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। निफ्टी एफएमसीजी 0.58% और निफ्टी आईटी 0.39% गिरकर लाल निशान में बने हुए हैं। केवल निफ्टी एनर्जी (+0.03%) और निफ्टी एमएनसी (+0.07%) में मामूली हरियाली देखी गई।

एशियाई बाजारों के हाल

बुधवार को जापान का निक्केई 225 हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निकी इंडेक्स में 0.8% की मामूली तेजी देखने को मिल रही है। आज एशियाई बाजारों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दक्षिण कोरिया का है, जहां के इंडेक्स ने 2.43% तक की भारी बढ़त हासिल की है। हांगकांग का हैंगसेंग 1.10% टूटकर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में दिखी थी गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। इस दिन S&P 500 इंडेक्स 0.32% गिरकर 7,728.20 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 0.60% गिरकर 26,445.45 पर आ गया। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 184.13 अंक या 0.34% गिरकर 53,791.85 पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।