Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 13 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आ रह है। बीएसई सेंसेक्स ने 606.04 की बड़ी गिरावट के साथ 76,963.35 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 167.50 अंक के बड़े नुकसान के साथ 24,039.40 अंकों पर ओपन हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 194.52 अंक और एनएसई निफ्टी 63.95 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 27 शेयर लाल निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.81 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील, मारुति, एशियन पेंट्स, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। केवल टीसीएस, एचसीएल टेक और एनटीपीसी के शेयर तेजी के साथ खुले। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये गिरकर 479 लाख करोड़ रुपये रह गया।

निफ्टी की सिर्फ 6 कंपनियां हरे निशान में

निफ्टी की 50 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 44 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके विपरित इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की कंपनियों के हाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एनटीपीसी के अलावा, एचसीएल टेक के शेयर 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, टीसीएस और पावर ग्रिड के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा के शेयर 1.86 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.76 प्रतिशत, एटरनल 1.55 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.44 प्रतिशत, एसबीआई 1.41 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.32 प्रतिशत, एलएंडटी 1.18 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.05 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.03 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.89 प्रतिशत, बीईएल 0.82 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.82 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.81 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.73 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.65 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.58 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.54 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, ट्रेंट 0.34 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.29 प्रतिशत, टाइटन 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इन सेक्टरों में रही गिरावट

निफ्टी में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.58 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.56 प्रतिशत गिरावट आई है। सेक्टर के हिसाब से, निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन भी कमजोर रहा। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा के शेयरों में तेजी दिखी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।