Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 14 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर बाजार पर साफ नजर आ रहा है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंकों की गिरावट के साथ 77,272.34 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 143.00 अंक के नुकसान के साथ 24,068.00 अंकों पर कारोबार शुरू किया।

 बताते चलें कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग अब पश्चिम एशिया के अन्य इलाकों मे भी फैलने लगी है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किए हैं। इंडिगो के शेयरों ने लगातार दूसरे दिन सबसे बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

👉 यह भी पढ़ें:

सेंसेक्स में पांच शेयर ही हरे निशान में

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

सेंसेक्स में टेक महिद्रा के शेयर सबसे आगे

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में आज इन्फोसिस के शेयरों ने 0.73 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.25 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर ने 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

एशियन पेंट्स सहित इन कंपनियों के शेयर लाल

मंगलवार के कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयर 1.58 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.26 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.15 प्रतिशत, सन फार्मा 1.15 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.80 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.75 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.73 प्रतिशत, एलएंडटी 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.61 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.42 प्रतिशत, टाइटन 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.32 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, एसबीआई 0.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.13 प्रतिशत, बीईएल 0.10 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

निफ्टी के 21 शेयरों में खरीदारी

निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 21:29 है यानी 21 शेयरों में खरीदारी और 29 स्टॉक में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में हिंडाल्को, कोल इंडिया, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया है, जबकि टॉप लूजर में श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक हैं।

कच्चे तेल की कीमतों का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में आई इस अचानक गिरावट का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल का महंगा होना है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका मिडिल ईस्ट के सबसे अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट  पर नौसेना की नाकाबंदी फिर से लागू करेगा और वहां से गुजरने वाले कार्गो पर 20% टैक्स वसूला जाएगा। इस बयान के बाद वहां युद्ध जैसा तनाव बढ़ गया है और कच्चे तेल के दाम अचानक बहुत ज्यादा उछल गए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?

क्या भारत एक बड़े जलवायु संकट की ओर बढ़ रहा है? इस बार का El Nino 2026 पिछले 75 वर्षों का सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है। अमेरिकी Climate Prediction Center के अनुसार, प्रशांत महासागर में विकसित हो रहा यह अलनीनो भारत समेत पूरी दुनिया के मौसम, खेती, बिजली उत्पादन और खाद्य सुरक्षा पर गहरा असर डाल सकता है।