Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 9 जुलाई को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। बीएसई सेंसेक्स व एनएसई निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 430.18 अंक की बढ़त के साथ 76,933.78 पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 131.60 अंक चढ़कर 24,013.65 के स्तर पर पहुंच गया था। सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स 507.54 अंक की तेजी के साथ 77,011.14 अंक पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 153.55 अंक ऊपर 24,035.60 अंक पर पहुंच गया।

बाजार में सबसे ज्यादा तेजी कंज्यूमर ड्यूरबेल्स शेयरों में दिख रही है और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 2.22 फीसदी चढ़ गया। इसके अलावा, रियल्टी, हेल्थकेयर, मीडिया, इंफ्रा और एफएमसीजी शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स के 2 शेयर हरे निशान में खुले

गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। इटरनल, टाइनटन, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और रिलायंस में गिरावट रही।

इटरनल में सबसे ज्यादा तेजी

आज की तेजी में कई दिग्गज शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। इटरनल करीब 3.11% की बढ़त के साथ सबसे बड़े गेनर्स में शामिल रहा। इसके अलावा सन फार्मा, टाइटन, भारती एयरटेल, आईसीआईसी बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, SBI, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

आईटी सेक्टर पर दिख रहा दबाव

आज के कारोबार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव साफ नजर आया। सबसे ज्यादा गिरावट इंफोसिस के शेयर में रही, जो 2.26 प्रतिशत टूटकर ₹1045.20 पर आ गया। इसके अलावा टीसीएस 1.62%, टेक महिंद्रा 1.50% और एचसीएल टेक 1.49% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी में भी मामूली कमजोरी देखी गई। हालांकि, अन्य सेक्टर्स में आई तेजी ने आईटी की इस गिरावट को आसानी से संभाल लिया।

एशियाई बाजार के हाल

सुबह के शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.8% की तेजी से बढ़ा। पिछले सेशन में भारी गिरावट के बाद अब इसने अच्छा बाउंसबैक किया है। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 भी 2.3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। टॉपिक्स में भी 0.44% का उछाल आया है। स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 4.23% की बढ़त देखी जा रही है। चीन का बेंचमार्क इंडेक्स शंघाई कम्पोजिट भी 0.17% की बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ हुए थे बंद

कल अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 576.76 अंक या 1.09% गिरकर 52348.39 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.28% की गिरावट आई और इसकी क्लोजिंग 7482.71 पर हुई। इसके विपरित नैस्डैक कम्पोजिट ने 0.2% की बढ़त हासिल की और 25,870.65 पर बंद हुआ। कल वॉल स्ट्रीट में Broadcom में लगभग 5% और दिग्गज टेक कंपनी Nvidia में 3.65% की शानदार तेजी दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।