Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 10 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जोरदार तेजी के साथ खुले। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 710.50 अंक की तेजी के साथ 77,452.32 अंक और निफ्टी 198.45 अंक की बढ़त के साथ 24,161.25 अंक पर पहुंच गया था।  पिछले सत्र में सेंसेक्स 238.22 अंक की तेजी के साथ 76,741.82 अंक पर बंद हुआ था निफ्टी 80.75 अंक ऊपर 23,962.80 अंक पर क्लोज हुआ था।

सेंसेक्स की 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर तेजी के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। टीसीएस में सबसे ज्यादा 3.78 फीसदी तेजी आई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ खुले।

निफ्टी की 47 कंपनी के शेयर हरे निशान में

आज निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 3 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्टाटेक सीमेंट के शेयर आज 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आईटी शेयरों में दिखा उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में आज टीसीएस के शेयर 3.04 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.72 प्रतिशत, ट्रेंट 1.36 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.34 प्रतिशत, इंडिगो 1.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.18 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.07 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.06 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयरों में भी तेजी

शुक्रवार के कारोबार में एटरनल के शेयर 0.96 प्रतिशत, एलएंडटी 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.71 प्रतिशत, एसबीआई 0.71 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.66 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.60 प्रतिशत, आईटीसी 0.60 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.50 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, सन फार्मा 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

निफ्टी में टेक महिंद्रा, एचसीएल आदि में तेजी

निफ्टी के शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.7 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.6% तेजी आई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3% तेजी आई। निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।