Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर में कल सोमवार को उस समय बवाल मच गया था  जब वीणा मानवी ने नामांकन किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। ये गिरफ्तारी पटना पुलिस ने एक धोखाधड़ी के पुराने मामले में की थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

एक साइन कम होने से रद्द हुआ नामांकन

वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने की वजह एक साइन का कम होना रहा। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने के लिए 10 प्रस्तावक चाहिए होते हैं, जो उनके नामांकन पत्र पर साइन करते हैं, जबकि वीणा मानवी के लिए केवल 9 प्रस्तावक ही थे, जिनके साइन उनके नामांकन पर थे। इस वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है।

10 उम्मीरवारों का नामांकन रद्द

बताया जाता है कि  बांकीपुर उपचुनाव में वीणा मानवी अकेली नहीं है, जिनका नामांकन रद्द किया गया है। उनके साथ निर्दलीय उम्मीदवार प्रिय किन्नर और अन्य 8 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है। यानी आज हुई नामांकन की जांच में 10 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो गया। बता दें, बांकीपुर में अब जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता ही बड़ा नाम हैं।

रियल एस्टेट कंपनी की सीओओ हैं वीणा

पटना सिटी की रहने वाली वीणा मानवी कॉर्पोरेट सेक्टर से राजनीति में आई हैं। उन्होंने सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में संपत्ति से लेकर परिवार तक की डिटेल शेयर की है। इसके मुताबिक, वीणा मानवी के पति का नाम पार्थसारथी है। उनका एक बेटा भी है। वीणा मानवी रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ‘मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी में शामिल हुईं थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।