नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से गुरुवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। केजरीवा ने कहा कि मैं इस सरकार को कहता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी की बात सुन लो, सोनम वांगचुक की बात सुन लो, नहीं तो ये सरकार भी नहीं बचेगी। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि वो सोनम वांगचुक को सलाम करते हैं जो देश के बच्चों के लिए अनशन कर रहे हैं। हमारे देश में ऐसे बहुत सारे टीचर हैं जिन्होंने पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई, उनको गिरफ्तार किया, उन्हें भी सलाम है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- जंतर-मंतर पर बल प्रयोग की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- अब मोदी सरकार का अंत तय
- E20 पेट्रोल के खिलाफ सड़क पर उतरे केजरीवाल, पीएम हाउस जाने से रोका तो रोड पर दिया धरना
- Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर
- Jantar Mantar Protest : सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को तुरंत रिहा करने के दिए आदेश, कहा- किसी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट पर कार्रवाई नहीं
वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाया जाए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 4 अप्रैल 2011 के दिन यहां अन्ना हजारे बैठे थे। 2011 में तब की सरकार बहुत अहंकार में थी। तीन साल बाद उनकी सरकार नहीं बची। आज 2026 है, अगर सरकार ने बात नहीं सुनी तो 2029 में इनकी भी सरकार नहीं बचेगी। धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए।
20 से ज्यादा बच्चों ने आत्महत्या कर ली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नीट का पेपर लीक हुआ उन्होंने क्या किया? 2024 पेपर लीक का जो मास्टर माइंड था उसको बेल कर दी। देश का युवा कब तक बर्दाश्त करेगा? नीट के पेपर के बाद 20 से ज्यादा बच्चों ने आत्महत्या कर ली लेकिन इनके ऊपर जूं नहीं रेंगी। इन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर तक नहीं की, गिरफ्तार तो दूर की बात है।
अगले साल फिर लीक होगा पेपर
केजरीवाल ने कहा कि अगले साल फिर पेपर लीक होगा और अगले साल बच्चे फिर आत्महत्या करेंगे। इस सिस्टम को बदलना पड़ेगा। लद्दाख और देश के लिए उन्होंने पहले भी कई अनशन किए। मैं सब लोगों से, देश के कोने कोने से लोगों से अपील करना चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 20 तारीख को यहां पहुंचें।
हमारे जमाने में पेपर लीक नहीं होते थे
केजरीवाल ने कहा कि मैंने भी आईआईटी का पेपर दिया था लेकिन उन दिनों में पेपर लीक नहीं होते थे। मेरे दोनों बच्चों आईआईटी से हैं, मेरे बच्चों के टाइम पर भी पेपर लीक नहीं होते थे लेकिन आज जिस तरह से कुछ सालों से पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चों का कॉन्फिडेंस लड़खड़ाने लगा है। ये देश के लिए बहुत खतरनाक बात है।
असदुद्दीन ओवैसी ने भी किया समर्थन
AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सोनम वांगचुक की मांग पर गौर करे। ओवैसी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द-जल्द इस पर कोई बात हो और हम उम्मीद करते हैं कि उनकी सेहत अच्छी हो। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि सोनम वांगचुक साहब की मांगों पर संजीदगी से गौर करे।



