नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजीवाल ने ई20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। वे आप कार्यालय से पीएम हाउस तक मार्च के लिए निकले। पुलिस ने केजरीवाल के साथ अन्य लोगों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल के साथमनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
E20 पेट्रोल पॉलिसी का कर रहे विरोध
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक शांतिपूर्ण मार्च का नेतृत्व शुरू किया था। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह मार्च E20 पेट्रोल पॉलिसी को जबरदस्ती लागू करने के विरोध में किया जा रहा है। मार्च शुरू करने पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख से ज्यादा लोगों के पत्र सौंपेंगे। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर जनता पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar : सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कहा-बात नहीं सुनी तो सरकार नहीं बचेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात
- पंजाब में भी बिखरा इंडी गठबंधन,आप पंजाब में अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव
केजरीवाल की तीन मांगें
इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने देश में E20 पॉलिसी लागू करने के विरोध में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर एक राष्ट्रीय टाउन हॉल कार्यक्रम किया था। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर केंद्र के सामने तीन मांगें रखीं थी।
फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने रोका
इस बीच अरविंद केजरीवाल का काफिला फिरोजशाह रोड पर पहुंच गया था। हालांकि, पुलिस ने इसके आगे नहीं जाने दिया। पुलिस के मना करते ही केजरीवाल के समर्थक सड़क पर बैठ गए और वहीं धरना शुरू हो गया। भीड़ के बीच में केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक से भी यह बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, तब मोदी जी झुकेंगे। मोदी जी पर ट्रंप का दबाव है, इसलिए इतनी आसानी से मानने वाले नहीं है। मोदी जी की पुलिस ने हमें आगे नहीं जाने दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कह रही है कि मोदी जी कह रहे हैं, वह नहीं मिलेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने सभी पिटिशन दिल्ली पुलिस की गाड़ी में रखवा दिए हैं। इसी के साथ धरना समाप्त हुआ। केजरीवाल ने अपने समर्थकों के साथ करीब 1 घंटे तक धरना दिया।।
ई20 से गाड़ियों में आ रही समस्या
केजरीवाल ने सोमवार को इस यात्रा की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे व्यक्तिगत रूप से पेट्रोल में एथेनॉल के अनिवार्य मिश्रण का विरोध करने वाले दो लाख से अधिक लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से एथेनॉल आयात बढ़ाने के लिए ई20 ईंधन को बढ़ावा दे रही है।



