Puri Rath Yatra : पुरी की रथ यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति, दो की मौत कई घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पुरी। पुरी में गुरुवार से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। इस दौरान इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि भगदड़ जैसी स्थिति बन ई। रथ यात्रा में के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। भीड़ में दम घुटने से एक महिला की मौत हुई है तो वहीं हार्ट अटैक से एक युवक की मौत हुई है। काफी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।  

इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि  कोई भगदड़ नहीं, सिर्फ भीड़ बढ़ने के कारण दम घुटने से महिला श्रद्धालु की मौत हुई है और कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक और अलग घटना में 35 साल के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

भीड़ के कारण आई सांस लेने में दिक्कत

एक मृतक की पहचान क्योंझर के अनिल दास के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर मारिचीकोट छक के पास पुलिस घेरे से करीब 100 फीट की दूरी पर भारी भीड़ के बीच सांस लेने में दिक्कत होने के बाद वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अचानक शुरू हो गई धक्कामुक्की

प्राप्त जानकारी  के अनुसार  महाप्रभु की पहंडी समाप्त होने और चारमाला हटाए जाने के बाद अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक चौराहे के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान एक पुरुष और एक महिला श्रद्धालु गिर पड़े। उनके गिरते ही आसपास मौजूद कई अन्य श्रद्धालु भी भीड़ के दबाव में सड़क किनारे दब गए, जिससे कई लोग घायल हो गए।

कई लोगों को एक-दूसरे के ऊपर गिरते देखा गया

वहां मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार मारिचिकुंड स्क्वायर के पास बाहरी घेरे की रस्सी वाली बैरिकेडिंग गिर गई। इसके बाद कुछ लोगों का संतुलन बिगड़ा और वो सड़क पर गिर गए। यहां करीब  40 से 50 लोगों को एक-दूसरे के ऊपर गिरते देखा, जिससे कई भक्त घायल हो गए; उनमें से चार-पांच लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।