नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत इस युवती पर मुकदमा दर्ज किया है।
23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान युवती ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। इस मामले में युवती की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि युवती के इस कृत्य से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- जंतर-मंतर पर बल प्रयोग की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
- Jantar Mantar Protest : सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को तुरंत रिहा करने के दिए आदेश, कहा- किसी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट पर कार्रवाई नहीं
- जंतर-मंतर प्रदर्शन को मिला बॉलीवुड का साथ! हुमा कुरैशी पहुंचीं धरनास्थल, नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी भी कर चुके हैं समर्थन
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
जंतर-मंतर का वीडियो हुआ था वायरल
बताया जाता है कि युवती का नाम रुचिका सिंह है। सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लड़की पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणियां करती दिख रही है। लड़की नोएडा की रहने वाली है। शिकायत में कहा गया है कि इससे प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। शिकायत के अनुसार बयान जानबूझकर विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया।
आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर भी होगा एक्शन
दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह राहत उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी जिनका आपराधिक है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा। यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, तो उनके मामलों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें शीघ्र रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आपत्तिजनक कंटेंट पर भी एक्शन
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेंट के मामले में एफआइआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने एक्स और दूसरे प्लेटफॉर्म को भी पत्र लिखकर इस तरह के कंटेंट हटाने और इसे पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह आपत्तिजनक कंटेंट अधिकतर जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पोस्ट किए गए थे।



