Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा पूरी तरह हमलावर है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की इस मामले में लगातार आलोचना की है। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है।

अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और सदन की गरिमा के खिलाफ बताया है।

👉 यह भी पढ़ें:

समिति से विस्तृत जांच की मांग

अनुराग ठाकुर ने तीन पन्नों के नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

29 जुलाई को दिया था बयान

नोटिस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 29 जुलाई को एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित बातचीत का जिक्र किया। उनका आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा के नियम 352 का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने ऐसे आरोप लगाए जो प्रमाणित नहीं थे और जिनसे सदन की गरिमा प्रभावित हुई।

अनुराग ठाकुर ने बयान का किया था विरोध

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के बाहर बुधवार को राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था अगर राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया है तो हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। लेकिन अगर उन्होंने यह शब्द अपने लिए इस्तेमाल किया है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। बल्कि हम इसका स्वागत करते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा था कि देर आए दुरुस्त आए। अच्छा है कि राहुल गांधी को अब इसका एहसास हो गया, उन्होंने इसे स्वीकार भी किया और अपने लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह टिप्पणी एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान के बाद की।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप: सागर SP हर महीने वसूलते हैं 50 लाख, EOW जांच मांग

दिग्विजय सिंह ने सागर SP पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने EOW जांच की मांग की है। इस मामले में पुलिस विभाग में सवाल उठे हैं।

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में पीएम मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले। रूस, चीन से खास बातचीत और वैश्विक सहयोग के नए आयाम।

अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल गांधी अरब में लड़ते चुनाव, बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा, अगर बीच में समंदर न होता तो राहुल अरब में लड़ते चुनाव। राजनीतिक बयानबाजी बढ़ी।

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप: भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार जीता तीसरा खिताब

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप में चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। सानिका माने का गोल निर्णायक रहा।

ग्लोबल मंच पर भारत का विजन: BRICS में PM मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने MSME, स्टार्टअप और स्किल्स को प्राथमिकता दी। भारत का BRICS में विकास और सहयोग का व्यापक विजन सामने आया।

मायावती ने ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को बताया महत्वपूर्ण, बताई बसपा की नई रणनीति

मायावती की प्रेस वार्ता में ब्रिक्स दिल्ली घोषणा पत्र को महत्वपूर्ण बताया गया। बसपा प्रमुख ने वैश्विक सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ रुख पर चर्चा की।

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए साझा की उम्मीदें

PM मोदी ने BRICS समापन में चीन का जिक्र करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर चिंता जताई और सहयोग की उम्मीदें साझा कीं। BRICS देशों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर।

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR, सगाई तक सीमित रहने का था वादा

इंदौर में नाबालिग की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। परिवार ने प्रशासन को सगाई तक सीमित रहने का वादा दिया था।

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले

एफपीआई ने सितंबर में भारतीय शेयर बाजार से 13,138 करोड़ रुपये निकाले हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती ने विदेशी निवेशकों को सतर्क किया।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग जयपुर में कराई गई। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।