Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक को रोकने के लिए लाए गए बिल पर चर्चा चल रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वा़ड्रा ने सरकार पर जमकर हमला किया। प्रियंका ने कहा कि –पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा।

देश के युवाओं पर किसके कहने से हमला

प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के युवाओं पर किसके कहने पर हमला किया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या जरूरत थी, बच्चों पर टीयर गैस छोड़ने की, लाठिंयां बरसाने की। बच्चे थे वे कोई आतंकवादी नहीं थे। कांग्रेस ने पूछा कि किसने आदेश दिया था बच्चों पर एके 47 और पेलेट गन से हमला करने की। पेलेट गन इस्तेमाल करने का ऑर्डर किसने दिया?…क्या प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? उन्हें जवाब देना चाहिए। पूरा देश पूछ रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

दस सालों में 152 पेपर हुए लीक

प्रियंका ने कहा कि इस सरकार ने रोजगार देने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमजोर किया है। एग्जामिनेशन सिस्टम खुद फेल हो गया है। पिछले दस सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों स्टूडेंट्स पर असर पड़ा है, फिर भी एक भी दोषी, पेपर लीक माफिया के एक भी सदस्य को सजा नहीं मिली है।

एजुकेशन सिस्टम में संघ प्रचारक

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि सरकार ने हमारे एजुकेशन सिस्टम को आरएसएस प्रचारकों से भरकर खोखला कर दिया है। उन्होंने एनटीए को जबरदस्ती बनाकर और सिस्टम को सेंट्रलाइज़ करके मामले को और मुश्किल बना दिया है। देश के कुल बजट में एजुकेशन बजट का हिस्सा साल दर साल बढ़ने के बजाय असल में घट रहा है।

आपके राज में नौजवानों के साथ अन्याय

प्रियंका ने प्रधानमंत्री से कहा  कि आपके शासन के चलते नौजवान पीढ़ी के साथ घोर अन्याय हुआ है। इस सच्चाई को स्वीकार कीजिए। अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने से काम नहीं चलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। पएम मोदी द्वारा जारी रील पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम को कैमरे का नहीं बल्कि दिल का एंगल बदलना होगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री के स्वागत पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके साथी क्या सोच रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने शर्मनाक परिस्थितियों में इस्तीफा दिया और संसद में उनका ऐसा स्वागत किया गया, जैसे कोई सुपरस्टार आया हो। कल जब उन्हें मुकुट पहनाया जा रहा था, उसी समय महाराष्ट्र का एक परिवार अपनी बेटी की आत्महत्या का मातम मना रहा था। जहां शर्म होनी चाहिए, वहां बेशर्मी से स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में कोई आप पर कैसे यकीन करे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।