Sunny Deol और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर नम हो जाएंगी आंखें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। ट्रेलर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द दिखाया गया है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो सकती हैं।

भारत के बंटवारे का दर्द

‘बंटवारा 1947’ का  ट्रेलर भारत के बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है। 1947 के बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है। जो लोग कभी साथ रहते थे, वे बंटवारे की आग में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इतने दर्द और बिछड़ने के बाद भी फिल्म यह दिखाती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और सबसे मुश्किल वक्त में भी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

ट्रेलर में नजर आए कई स्टार

सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता। वहीं शबाना आज़मी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है। प्रीति जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है।

 देश की हर मां को किया डेडिकेट

सनी देओल ने बीते दिन अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी मां संग अपनी तस्वीर शेयर कर ‘बंटवारा 1947’  का ट्रेलर देश की हर मां को डेडिकेट किया था। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। बंटवारा 1947 में अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं।

ट्रेलर में दिख रहे इमोशन्स

ट्रेलर में बंटवारे का दर्द, इमोशन्स और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। यह सिर्फ उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाता है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनापन और हिम्मत को जिंदा रखा। शबाना आजमी, सनी देओल , प्रीति जिंटा और बाकी कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर ‘बंटवारा 1947’ एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग में बना रहेगा।

14 अगस्त को होगी रिलीज

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।