US Tariff News | Donald Trump News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक व्यापार मोर्चे पर भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से आयात होने वाले अधिकांश सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिका-ब्राजील व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ गया है और इसे Global Trade War की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने United States Trade Representative (USTR) को ब्राजील के अधिकांश उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का निर्देश दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran vs America Breaking News: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, ट्रंप की कड़ी चेतावनी
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- Hormuz Strait Crisis: ट्रंप के 20% टैरिफ प्लान पर ईरान का पलटवार, US-Iran Tension के बीच समुद्री नाकेबंदी फिर लागू
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
रुबियो ने अपने बयान में कहा कि इस फैसले के पीछे स्पष्ट कारण हैं। उनके अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Lula da Silva) और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ ईमानदारी और अच्छी नीयत से बातचीत नहीं की, बल्कि समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय राजनीतिक रुख अपनाया।

ब्राजील का पलटवार, अमेरिका के फैसले की कड़ी आलोचना
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमेरिका के इस कदम को एकतरफा और अनुचित बताया। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में अमेरिका ने ब्राजील के साथ वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में लगभग 424.5 अरब डॉलर का अधिशेष (Surplus) हासिल किया है।
लूला ने यह भी दावा किया कि 2025 में अमेरिका से आने वाले 76% आयात बिना किसी आयात शुल्क (Import Duty) के ब्राजील में प्रवेश किए, जबकि अमेरिकी उत्पादों पर औसत प्रभावी शुल्क केवल 3.1% रहा।
WTO तक पहुंचेगा विवाद?
ब्राजील सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि अमेरिका का यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वह ‘Reciprocity Law’ के तहत जवाबी कदम उठाएगी। साथ ही इस मामले को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भी चुनौती देने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप भारत सहित कई देशों पर भी टैरिफ संबंधी फैसले ले चुके हैं। अब ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक बाजारों में नई बहस छेड़ दी है।



