US-Iran Tensions और Middle East Crisis के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने अमेरिका के साथ साझा की गई एक खुफिया सूचना में आरोप लगाया है कि ईरान कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। यदि इस दावे की पुष्टि होती है, तो इससे पहले से तनावपूर्ण अमेरिका-ईरान संबंध और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने हाल ही में अमेरिकी प्रशासन को एक खुफिया आकलन साझा किया है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि ईरान ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।एक अन्य रिपोर्ट में भी दवा किया है कि अमेरिका को इस सप्ताह इजराइल की ओर से ऐसी खुफिया जानकारी मिली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- PM Modi ने Donald Trump और America को दी 250वें Independence Day की बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी पर कही बड़ी बात
- Donald Trump on Iran: ‘हमने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए 1 हफ्ते का समय दिया’— ट्रंप के बयान से मचा वैश्विक राजनीतिक बवाल
- Donald Trump को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका, जन्म के आधार पर बरकरार रहेगी नागरिकता
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत

यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है और दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) लंबे समय से अपने पूर्व कुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कहती रही है। जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत हुई थी, जिसका आदेश उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।
रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां संभावित खतरों को लेकर सतर्क हैं। वहीं, कुछ अमेरिकी अधिकारियों का यह भी मानना है कि ऐसे खुफिया आकलनों की व्याख्या सावधानी से की जानी चाहिए और उनके रणनीतिक संदर्भ को भी समझना आवश्यक है।



