Politics

TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा

विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी की मुसीबतें लगातार बढ़ी हैं। अब बागी विधायकों के गुट ने टीएमसी के दफ्तर पर कब्जा कर लिया है। बागी गुट के नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष रितब्रता बनर्जी समेत 60 विधायक तृणमूल कांग्रेस के हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां पांच मिनट तक मीटिंग भी की। इसके बाहर निकलकर गेट पर ताला लटका दिया।

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?

अयोध्या राम मंदिर के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं। एफआईआर के बिना एसआईटी बन ही नहीं सकती।

Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर गुरुवार रात को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बैठक में भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी गई है, जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का लगातार जिक्र करते हैं और चुनावों के दौरान उसके नाम पर वोट भी मांगते हैं। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद पिछले ढाई साल में अमित शाह एक बार भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने या माथा टेकने नहीं गए।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को खड़गे ने कहा कि जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं, तो सरकार कीमतें क्यों नहीं घटा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को केवल 'टैक्स और वसूली का जरिया' मान रही है।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img