पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंत्येष्टि स्थल को लेकर विवाद, कांग्रेस ने निगमबोध घाट पर जताया विरोध, समाधि के लिए मांगी जमीन

Date:

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतेष्टि स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगमबोध घाट पर शनिवार सुबह 11.45 बजे अंत्येष्टि का समय तय किया है, लेकन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर समाधि स्थल के लिए जमीन की मांग की है।

अलका लांबा ने एक्स पर लिखा कि सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होना कैसे उचित हो सकता है? ऐसा करना उनके सम्मान के ख़िलाफ़ जाना होगा, ऐसा पहले कभी किसी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ नहीं हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी इसका ताजा उदाहरण हैं , जिनका अंतिम सरकार और स्मारक उचित स्थान पर बनाया गया। केंद्र सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और आहत पहुंचाने वाला है।

खड़गे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। इसके साथ ही एक पत्र लिख कर कांग्रेस की ओर से पुरज़ोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूरे देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात 9 बजकर 51 मिनट पर दिल्ली के एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा और इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन

मनमोहन सिह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह कांग्रेस दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।