पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार शाम को ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भारत के 14वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है।

मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 को देश की कमान संभाली थी। वे दो बार प्रधानमत्री रहे और अपना कार्यकाल पूरा किया। उनकी गिनती कांग्रेस के उन नेताओं में होती है जिनका विपक्षी भी सम्मान करते थे। शांत स्वभाव के मनमोहन बेहद नपा–तुला बोलते थे। इसको लेकर कई बार उनका मजाक भी उड़ाया गया। वे पूर्व राजीव गांधी की सरकार में वह 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के पद पर भी रहे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम किया। इसके अलावा वह 1982 से 1985 तक आरबीआई के गवर्नर भी रहे। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई सुधार किए।

👉 यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री के रूप में किया आर्थिक सुधार

वे साल 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने बजट के दौरान उदारीकरण, निजीकरण और वैश्विकरण से जुड़े कई ऐलान किए थे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। मनमोहन सिंह को साल 1987 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड ऑफ द इंडियन साइंस कांग्रेस, 1993 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड, 1956 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का एडम स्मिथ पुरस्कार जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी सहित कई विश्वविद्यालयों की ओर से मानद उपाधियां दी गई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में लगी आग से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जांच जारी है।

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, वरना जेल जाएंगे

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 की मौत, 15 झुलसे

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 लोगों की मौत हुई और 15 झुलसे। तेज हवा से टेंट बिजली तारों को छू गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की खबर की पुष्टि नहीं हुई। बेंगलुरु और मुंबई में ऐसे मामले दर्ज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।

उन्नाव में बक्सा कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कर दी हत्या

उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल

मध्य प्रदेश में IAS राम प्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ। भाजपा विधायक अजय विश्नोई की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा।

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट घोषित

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर पुलिस कंपनी की रिलीज डेट का ऐलान। फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में।

CM मोहन यादव ने स्कूल विस्तार का ऐलान, 20000 नई भर्तियों का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में स्कूल विस्तार और शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20000 नई भर्तियों की योजना घोषित की है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता सुधारना है।

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।