अब राजनीतिक आयोजनों में नजर नहीं आएगा हमेशा मुस्कुराता चेहरा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सलूजा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और कमलनाथ के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। सभी नेताओं और मीडिया से तालमेल बिठाकर चलने वाले सलूजा कि एक खासियत थी कि वे हमेशा मुस्कुराते हुए ही मिलते थे। अब राजनीतिक या सामाजिक आयोजनों में यह मुस्कुराता चेहरा नजर नहीं आएगा।

बताया जाता है कि वे मंगलवार रात को सीहोर के क्रिसेंट पार्क में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। बुधवार सुबह उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा से कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद वे सभी के साथ इंदौर लौट आए। पत्नी ने रास्ते में कहा कि विशेष जूपिटर अस्पताल में चेकअप करा लेते हैं, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि मैंने टैबलेट खा ली है। मैं बिल्कुल हूं। घर पहुंचने पर उन्हें घबराहट फिर उल्टी हुई और हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सलूजा के निधन की खबर मिलते ही कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 यह भी पढ़ें:

कमलनाथ की नाराजी के बाद भाजपा में आए

वर्ष 2022 में गुरुनानक जयंती पर इंदौर के खालसा कॉलेज में कार्यक्रम था। इसमें कमलनाथ भी गए थे। उन्हें देख कीर्तनकार भड़क गए थे और अपमानित कर कमलनाथ को वहां से निकल जाने को मजबूर किया गया। इसे लेकर कमलनाथ ने नरेंद्र सलूजा को उनके मीडिया कॉर्डिनेटर समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। खालसा कॉलेज विवाद की वजह से राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर प्रवास के दौरान पड़ाव का स्थल भी बदलना पड़ा। इसके बाद नरेंद्र सजूला ने 25 नवंबर 2022 को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

सलूजा ने भाजपा में भी बनाई अलग पहचान

सलूजा कांग्रेस में काफी लोकप्रिय थे। भाजपा में आने के बाद भी अपने व्यवहार और काम से उन्होंने तुरंत अपनी पहचान स्थापित कर ली। वे सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहते थे। तीखे और चुटीले ट्वीट्स के जरिए वे अक्सर कांग्रेस पर निशाना साधते थे। भाजपा की बात सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से रखते थे। किसी भी मुद्दे पर उनका ट्वीट तुरंत आ जाता था।

आज दी थी अक्षय तृतीया की बधाई

नरेंद्र सलूजा ने एक्स अकाउंट से 2 बजकर 54 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया था। उन्होंने अक्षय तृतीया की बधाई प्रेषित की थी। वहीं करीब 1 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

सीएम सहित अनेक नेताओं ने जताया शोक

सलूजा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सहित कई भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सीएम यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता, युवा साथी नरेंद्र सलूजा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद और स्तब्धकारी है। मृदुभाषिता, सरलता और सहजता उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा रहा, संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि विश्वास करना कठिन है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता और मेरे मित्र नरेंद्र सलूजा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। सलूजा जी के निधन का दु:खद समाचार सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मन तकलीफ और पीड़ा से भरा हुआ है। भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, इंदौर-2 के विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेताओं ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।