Donald Trump Iran Statement: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया क्योंकि “हम अच्छे हैं।”
हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमने ईरान को पूरी तरह झकझोर दिया। अब वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। हमने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी दी क्योंकि हम अच्छे हैं।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया और वैश्विक राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
उधर, ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए सप्ताहभर चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार की शुरुआत हो चुकी है। ईरानी प्रशासन के अनुसार, अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
ईरान का दावा है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में अली खामेनेई की मौत हुई थी। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे, जिनमें उनकी बेटी, दामाद, नवासी और बहू शामिल बताए गए हैं।
इस्लामी परंपरा के अनुसार किसी व्यक्ति को आमतौर पर 24 घंटे के भीतर दफनाया जाता है, लेकिन युद्ध और सुरक्षा कारणों के चलते खामेनेई का अंतिम संस्कार टाल दिया गया था। पिछले महीने संघर्षविराम लागू होने के बाद ईरानी प्रशासन ने अंतिम संस्कार की नई तारीख तय की, जिसके बाद अब तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब Ali Khamenei Funeral दुनिया भर में चर्चा का केंद्र हैं।
आपकी राय:
क्या डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान सिर्फ राजनीतिक संदेश है या अमेरिका-ईरान संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।



