👉 यह भी पढ़ें:
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
0:00 left
एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर कंपनी का बयान: “हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं”
12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जुलाई 2025 को अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के बाद एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और जांच कर रही एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
बयान में कंपनी ने कहा AI171 हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ एयर इंडिया खड़ी है। हम इस दुखद समय में शोक में डूबे हैं और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम 12 जुलाई 2025 को एयरक्राफ़्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से जारी शुरुआती रिपोर्ट को प्राप्त करने की पुष्टि करते हैं।”
इसके साथ ही एयर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए वे रिपोर्ट के किसी विशेष विवरण पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
एयर इंडिया सभी संबंधित पक्षों, जिनमें नियामक भी शामिल हैं, उनके साथ मिलकर काम कर रही है। हम एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग जारी रखेंगे। चूंकि जांच अभी जारी है, इसलिए हम किसी भी विशेष विवरण पर टिप्पणी नहीं कर सकते और ऐसे सभी सवालों के लिए एएआईबी से संपर्क करने का अनुरोध करते हैं।”



