👉 यह भी पढ़ें:
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- अब मैं सबका मुख्यमंत्री हूं”: ठाकुरबाड़ी में नारे लगे तो शुभेंदु अधिकारी ने कराया शांत
- बारामती विमान हादसा — उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई की मौत
- हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’?—सीएम रेवंत रेड्डी के प्रस्ताव पर सियासी संग्राम तेज
- कर्नाटक में सियासी गर्मी तेज: सीएम बदलेंगे? DKS–सिद्धारमैया खेमे में हलचल से अटकलें तेज
- तेलंगाना में माता-पिता की उपेक्षा करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटेगा हिस्सा: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
0:00 left
उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में UCC की तैयारी, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट
मानसून सत्र में पेश हो सकता है समान नागरिक संहिता पर विधेयक
उत्तराखंड के बाद गुजरात ऐसा दूसरा राज्य बन सकता है, जो समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यूसीसी समिति की अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर समिति की रिपोर्ट सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में इस संबंध में विधेयक पेश किया जा सकता है। यदि यह कानून बनता है, तो राज्य के सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और संपत्ति से जुड़े मामलों में एक समान कानून लागू होगा।



