गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बिहार में अब गमछे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी  तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा पलटवार किया है।

पटना में एआई पर आधारित एक कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा था कि यदि एआई  से कह दिया जाए कि हरे गमछे वाले को पकड़ो, तो वह तुरंत सभी हरे गमछा पहनने वालों को पकड़ लेगी। मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया  पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा गमछा धारण करने वालों में अपराधी, दंगाई और कानून तोड़ने वाले लोग भरे पड़े हैं, लेकिन निशाना हरे गमछा पहनने वालों को बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह बयान पूर्वाग्रह और द्वेष से प्रेरित है तथा इससे बिहार में हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की बातें करना एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि बिहार तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की भूमि रही है और जनता ऐसे रवैये का जवाब देना जानती है।

मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब एआई के मंच से बदले की भावना से भरा बयान दिया ही जा रहा था, तब यह भी कह देना चाहिए था कि भगवा गमछा पहनने वालों के सभी अपराध माफ हैं।

रोहिणी आचार्य ने आगे आरोप लगाया कि स्वयं मुख्यमंत्री भी आपराधिक मामलों के आरोपों से घिरे रहे हैं और बिहार में कुछ लोग उन्हें अपराधियों का “सम्राट” तक कहकर संबोधित करते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक लगाई

इंदौर बायपास नियंत्रण क्षेत्र में हाईकोर्ट ने 150 मीटर तक निर्माण अनुमति पर रोक लगाई है। आदेश 27 नवंबर 2026 से लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री विजय की पेरम्बूर सीट को चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की दी मंजूरी

पेरम्बूर सीट जीत को चुनौती देने वाले मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री विजय की प्रारंभिक आपत्ति खारिज कर सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का आतंक, जमुई में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हाथियों का आतंक बिहार-झारखंड सीमा पर बढ़ा। जमुई के बरदही जंगल में 55 वर्षीय केलु यादव की हाथी के हमले में मौत।