सूरत। गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि किनारे पर लगे बीम बैरियर तोड़कर नीचे जा गिरी।
पुलिस के अनुसार बारडोली के पास नेशनल हाईवे 56 पर महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन वाली दो यात्री बसें आपस में टकरा गईं। इस टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई, जबकि दूसरी बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत
पानी के टैंकर की टक्कर के बाद हुआ हादसा
बताया जाता है कि यह दुर्घटना तब हुई जब पानी के टैंकर ने एक बस को टक्कर मारी और जिससे बस ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस डिवाइडर पार करके सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तापी जिले के एसपी ने तुरंत घायलों को अस्पताल भेजा और ट्रैफिक को खुलवाया। दोनों ही बसें स्पीड में थीं। इनमें एक बस में सड़क किनारे पलटते ही आग लग गई।



