नई दिल्ली। अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे मं प्राइमरी रिपोर्ट सौंप दी गई है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट से विमान हादसे के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस हादसे में 241 यात्रियों सहित 270 लोगों की मौत हो गई थी।
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए एएआईबी ने जांच के लिए बहु-विषयक टीम का गठन किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित टीम का नेतृत्व डीजी एएआईबी कर रहे हैं। इस मामले में ब्लैक बॉक्स और हैंडलिंग कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) दोनों को बरामद कर लिया गया है। सीवीआर को 13 जून, 2025 को दुर्घटना स्थल पर इमारत की छत से बरामद किया गया। वहीं एफडीआर को 16 जून, 2025 को मलबे से बरामद किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
270 लोगों की हो गई थी मौत
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का यह विमान एआई-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था। इसमें चालक दल सहित 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। यह विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में ऐसे 29 लोग भी मारे गए थे जो विमान में सवार नहीं थे।



