गुजरात ATS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का भंडाफोड़, गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी बिल्ला गिरफ्तार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

गुजरात ATS ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का भंडाफोड़, गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी बिल्ला गिरफ्तार

देश में आतंकी साजिश रचने वाले कई संदिग्धों पर कार्रवाई के बीच गुजरात एटीएस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी तलाश पंजाब पुलिस लंबे समय से कर रही थी। गुजरात एटीएस ने पंचमहल जिले के हलोल से आरोपी को हिरासत में लिया।

देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 संदिग्धों को  किया गिरफ्तार - gujarat ats arrested 3 terrorist from gandhinagar having  connection with pakistan isis

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी बिल्ला के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों से जुड़ा है और भारत में सक्रिय संदिग्धों को हथियार सप्लाई करता था।

एटीएस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, गुरप्रीत को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा। उसके खिलाफ पंजाब के गुरदारपुर में मामला दर्ज है। बयान के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान से भारी मात्रा में हथियार और डिटोनेटिंग ग्रेनेड भारत में पहुंचाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को सौंप देता था।

मुख्य साजिशकर्ता मलेशिया में छिपे

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मनु अगवान और मनिंदर बिल्ला इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी हैं। दोनों वर्तमान में मलेशिया में हैं और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हैंडलर बताए जा रहे हैं। दोनों भीड़भाड़ वाली जगहों पर ग्रेनेड हमले की साजिश रच रहे थे।

हाल ही में पंजाब पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ से ही गुरप्रीत के नाम का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात एटीएस को सूचना दी। गुजरात एटीएस ने तुरंत ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ लिया।

हलोल में मजदूरी करता था आरोपी

गुजरात एटीएस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम हलोल पहुंची, जहाँ पता चला कि गुरप्रीत एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसे एक होटल से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने ग्रेनेड हमले की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

गुजरात एटीएस और पंजाब पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।