दे दे प्यार दे 2 : ‘चीनी कम’ का गुड़ वाला संस्करण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

–डॉ.प्रकाश हिंदुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

कॉमेडी भी राजनीति की तरह ही सीरियस बिजनेस है। अजय देवगन ने भी नीतीश कुमार की तरह फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2′ में एक्टिंग में बाजी मार ली है। तेजस्वी की तरह काम तो आर. माधवन ने बढ़िया किया, लेकिन उन्हें फिल्म में हीरोइन तो मिल ही नहीं सकती थी, क्योंकि वे उसके बाप के रोल में थे। जैसे तेजस्वी अपने पिता का बैगेज ढोते ढोते पिछड़ गए, वैसे ही माधवन का काम भी है, शानदार लेकिन श्रेयहीन। जावेद जाफरी फिल्म में हीरो के फ्रेंड, फिलासफर और गाइड हैं, जैसे राहुल गाँधी बिहार में तेजस्वी के रहे। बिहार चुनाव के नतीजे आये उसी दिन फिल्म लगी तो चर्चा भी उसी अंदाज में।

ऐसा लगता है कि बिहार चुनाव का प्लाट ही फिल्म की कहानी में कॉपी–पेस्ट हो गया है। फिल्म में बुजुर्ग नीतीश और युवा की तरह ही कॉम्पिटिशन है। जैसे बिहार की जनता ने बुजुर्ग नीतीश को पसंद किया, हीरोइन को अपने पिता की उम्र समान ‘अनुभवी‘ और तलाकशुदा बुजुर्ग से ‘प्रेम‘ हो जाता है।

फंडा स्पष्ट है कि बुजुर्ग मालदार है और केयरिंग है। जैसे बुजुर्ग नीतीश ने बिहार में बहनों के खाते में दस–दस हजार डलवाये थे, वैसे ही बुजुर्ग को पैसे की कोई कमी नहीं है। कभी भी लंदन, कभी भी चंडीगढ़! जैसे बांद्रा और चर्चगेट की यात्रा। जैसे बिहारियों को ‘नीतीश‘ जैसा स्टेबल लवर पसंद आया, फिल्म में हीरोइन को भी ऐसा ही लगा। लेकिन कोई भी चीज़ आसानी से किसको मिलती है? नाच– गाना भी करना पड़ता है, आंसू भी बहाने पड़ते हैं, लोक गीत भी गाने पड़ते हैं! बिहार चुनाव में लोक गीत थे, फिल्म में यो यो हनी सिंह के गाने !

अजय देवगन फिल्म में ‘नीतीश‘ जैसा स्टेबल लवर है, युवा गर्लफ्रेंड की फैमिली (बिहार की जनता) को कन्विंस करता है। होता वही है। बिहार की जीत जैसा – सब सोच रहे थे विपक्ष (फैमिली) जीतेगा, लेकिन हीरो के ‘सुशासन‘ (सत्ता, धन और संगठन) ने सबको हरा दिया।

सरप्राइज का लेवल? चुनाव के नतीजों जैसा क्लाइमेक्स ! फिल्म में अजय देवगन ने जैसे ऊंटपटांग डांस किया उसकी तुलना बिहार में नेताओं के ऊलजलूल भाषणों से की जा सकती है। फिल्म में माधवन, अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्त आदि कलाकार हैं।

बिहार और राजनीति की चर्चा से ऊब गए टीवी दर्शक इस फिल्म को देखकर राहत पाएंगे। फिल्म गुदगुदाती कम, झेलाती ज्यादा है। ‘चीनी कम‘ जैसी बात इसमें नहीं है!

टालेबल फिल्म ! टाल सकते हैं !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।