सोमनाथ में आस्था और स्वाभिमान का संगम: पीएम मोदी ने किया जलाभिषेक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गिर सोमनाथ जिले में स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर में महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता भी की।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
पूजा के बाद पीएम मोदी ने भव्य ड्रोन शो का अवलोकन किया, जिसमें 3,000 से अधिक ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, शिवलिंग और सोमनाथ मंदिर का अद्भुत 3डी चित्रण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने हाथों में त्रिशूल धारण कर “हर-हर महादेव” का जयघोष किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंत्र जाप और ओंकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण में भी हिस्सा लिया,
गुजरात पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा,सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा विशेष है क्योंकि पूरा देश वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले की हजारवीं वर्षगांठ को स्मरण कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने गिर सोमनाथ जिले में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की। ।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। रविवार को पीएम मोदी राजकोट में दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे।



