👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
0:00 left
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सूरत में एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को राजनीति सिखाने की जरूरत नहीं है। उनमें दुनिया को राजनीति सिखाने की ताकत है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस को देश ने नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रवादी विचारों के साथ पले–बढ़े लोग, कांग्रेस का एक बड़ा वर्ग, नेता की हरकतों से नाखुश है। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता। हालात ऐसे हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में सार्वजनिक भूमि पर अक्सर अतिक्रमण करके उसे वक्फ संपत्ति बना दिया जाता था। हमने तमिलनाडु में भी ऐसी ही स्थिति देखी। जहां सदियों पुराने गांवों को भी वक्फ घोषित कर दिया गया। तभी हमने वक्फ कानून में सुधार किए। उन्होंने कहा कि एक नेता जो अब जमानत पर बाहर है, अपने सहयोगियों के साथ कानून की प्रतियां फाड़ देता और दावा करता कि वे बिहार में इसे कभी नहीं होने देंगे। बिहार की जनता ने इस सांप्रदायिक जहर को पूरी तरह से नकार दिया और विकास का रास्ता चुना।
बिहार में जातिवाद का जहर घोलने की कोशिश
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पिछले दो सालों से ये बेल–आउट नेता बिहार जाकर जातिवाद–जातिवाद के भाषण दे रहा है, लेकिन बिहार चुनाव ने जातिवाद के इस जहर को पूरी तरह से नकार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार आज पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। दुनिया में आप जहां भी जाएंगे, आपको बिहार की प्रतिभा नजर आएगी। अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का अपना स्वभाव दिखा रहा है।
महिला–युवा का माई कॉम्बिनेशन
पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन जो विजयी हुआ है और महागठबंधन जो पराजित हुआ है। दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है, ये बहुत बड़ी बात है यानी सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये बिहार के विकास के प्रति ललक है। उन्होंने कहा कि महिला–युवा एक ऐसा माई कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले दशकों की राजनीति का नींव मजबूत कर दी है।



