👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
0:00 left
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस से निष्कासित नवजोत कौर ने कहा कि पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा दी। नवजोत कौर ने कहा कि राहुल गांधी जमीनी हकीकतों से पूरी तरह बेखबर हैं।
नवजोत कौर ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसा नेता जो खुद को एकमात्र ईमानदार और ज्ञानी समझते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिक्रिया देने में उन्हें 6 महीने से अधिक का समय लगता है, तब तक नुकसान होना तय है। लोगों को अपने साथ जोड़ने से पहले, उसे अपने तथाकथित समर्थकों से यह पता कर लेना चाहिए कि क्या वे ईमानदार होने के लिए तैयार हैं? क्या वे ईमानदार होकर पंजाब के लिए काम करने को तैयार हैं?
राहुल गांधी के समर्थक जेब भरने में व्यस्त
नवजोत कौर ने कहा कि उनके (राहुल गांधी) बहुत से फॉलोअर्स निस्वार्थ सेवा के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि वे अपनी जेब भरने में व्यस्त हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वे वापस नहीं लौटेंगे। अगर आपमें हिम्मत है तो उनसे मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलने को कहें और अपनी फाइलों के खुलासे के लिए तैयार रहें। बोलना सीखें और उस सच्चाई का सामना करें जो है, थी और हमेशा रहेगी। नवजोत कौर ने कहा कि राहुल गांधी जी, आपके पास जमीनी हकीकतों को सुनने का समय नहीं हैं क्योंकि आप अपने बनाए स्वर्ग में रहना पसंद करते हैं।



