इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने अब डेली कॉलेज से जगह मांगी है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने डेली कॉलेज को प्राचार्य को इस संबंध में पत्र लिखा है। बागड़िया पहले संघ के कार्यक्रम को अनुमति देने को लेकर डेली कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठा चुके हैं।
बागड़िया ने पत्र में क्या लिखा
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
डेली कॉलेज प्राचार्य को लिखे पत्र में अज बागड़िया ने लिखा है कि वे डेली कॉलेज का पूर्व छात्र (1986 बैच) और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी द्वारा अधिकृत किया गया है। दिनांक 12.09.2026 को शाम 5:30 बजे से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान “छात्रों की गूंज” नाम से इंदौर के छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज के सिंधिया ग्राउंड (क्रिकेट पिच एरिया को कॉर्डन ऑफ करने के बाद) या एथलेटिक फील्ड या कोई भी खुला मैदान उपलब्ध कराने की कृपा करें।
यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं
बागड़िया ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह कोई राजनीतिक सभा, रैली या पार्टी कार्यक्रम नहीं है। इस कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल, चिन्ह, झंडे आदि का प्रदर्शन या प्रचार नहीं होगा। यह केवल छात्रों और राहुल गांधी के बीच एक शैक्षिक संवाद है। इसलिए अनुरोध है कि उक्त तिथि के लिए मैदान आरक्षित करने की अनुमति प्रदान करें।
संघ के कार्यक्रम पर उठाए थे सवाल
उल्लेखनी है कि डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयोजन को लेकर अजय बागड़िया ने डेली कॉलेज की प्राचार्य डॉ.गुनमीत बिंद्रा को पत्र लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस को भी पत्र लिखा है। इसमें बागड़िया ने चेतावनी दी थी कि अगर जवाब नहीं मिला तो अब कानूनी कार्रवाई होगी।
अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेस के हाथ मुद्दा
कांग्रेस ने यह दांव सोच-समझकर खेला है। डेली कॉलेज में संघ के कई आयोजन हो चुके हैं, अगर राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती है तो कांग्रेस के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग जाएगा। कांग्रेस को यह भी पता है कि उसे नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने वाली, क्योंकि उसमें कोई कानूनी पेंच है। दोनों ही स्थिति में कांग्रेस के पास सरकार और भाजपा को कोसने का मौका मिल जाएगा।



