सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर के नामी होटल सयाजी पर अब प्रशासन सख्त एक्शन लेने जा रहा है। एक दिन पहले प्रशासन द्वारा की गई जांच में वहां भारी पैमाने पर गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद अब प्रशासन उसका लाइसेंस सस्पेंड कर सील करने की कार्रवाई भी कर रहा है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सीएम डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर में अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सयाजी होटल की भी काफी शिकायतें मिली थीं कि वहां अमानक खाद्य पदार्थ परोसा जा रहा है। इसके बाद कल रात हमारी टीम ने वहां दबिश दी थी। जांच में काफी अनियमितताएं मिलीं। किचन में एक्सपायर्ड आइटम भी मिले। अब हम सयाजी का लाइसेंस सस्पेंड कर सील करने की वैधानिक कार्रवाई भी कर रहे हैं।

66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग डेट के

खाद्य विभाग की टीम जब यहां निरीक्षण के लिए पहुंची तो गड़बड़ियां देखकर वह भी हैरान रह गई।  दिल्ली की खाद्य विभाग की टीम के साथ इंदौर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोरेज एरिया और खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता को लेकर भी कई खामियां सामने आईं।

वेज और नॉनवेज एक साथ रखा था

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल में खाद्य सामग्री का निर्धारित तापमान मेंटेन नहीं किया जा रहा था। वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। सी-फूड, चिकन और मटन को भी एक साथ स्टोर किया गया था। उबले हुए आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग मिली, जबकि कुछ टेट्रापैक लीक मिले, जिससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका जताई गई। टीम को पैक्ड कुल्फी भी मिली, जिस पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं था। वहीं, स्टोर में फ्रोजन डेजर्ट रखा मिला, जबकि होटल के मेन्यू में उसे आइसक्रीम के रूप में दर्शाया गया था। कई खाद्य उत्पाद बिना लेबल के भी पाए गए।

किचन और स्टोरेज एरिया में घूम रहे थे चूहे

स्वच्छता व्यवस्था की जांच के दौरान ड्राई स्टोरेज और नॉनवेज स्टोरेज में जंग लगी सामग्री मिली। फूड प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म पर भी जंग और रस्ट पाया गया। किचन और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच और चूहों की लीद मिलने के साथ ही चूहे भी पाए गए। ड्राई स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें मिलीं।

सड़े हुए टमाटर, आलू और मूंगफली में फंगस

जांच के दौरान स्टोर में सड़े हुए टमाटर और आलू तथा मूंगफली में फंगस भी पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई खाद्य सामग्री दीवार से सटाकर और बड़ी मात्रा में सामग्री बिना पैलेट के सीधे जमीन पर रखी गई थी। पैलेट के नीचे गंदगी मिली। ग्रेवी को रूम टेम्परेचर पर स्टोर किया गया था।

बिना लाइसेंस बना रहे थे नॉनवेज

लाइसेंस से जुड़ी कई आपत्तियां भी सामने आईं। होटल के लाइसेंस में नॉनवेज शामिल नहीं होने के बावजूद नॉनवेज खाद्य सामग्री रखी मिली। लाइसेंस में बेकरी और स्वीट्स शामिल नहीं होने के बावजूद होटल में इन-हाउस बेकरी और मिठाई तैयार की जा रही थी। फाइव स्टार श्रेणी के होटल के सेंट्रल लाइसेंस को लेकर भी टीम ने जांच की। इसके अलावा इस्तेमाल किए गए जले हुए तेल को सीधे ड्रेनेज में डालने की बात भी निरीक्षण में सामने आई।

बेकरी और स्वीट का भी लाइसेंस नहीं

नॉनवेज की तरह ही सयाजी होटल में बेकरी और स्वीट्स का लाइसेंस नहीं मिला, जबकि होटल में इन-हाउस बेकरी संचालित है। इतना ही नहीं मौके पर मिठाइयां बनाई जा रही थीं। होटल फाइव स्टार श्रेणी का है, लेकिन निरीक्षण में संबंधित सेंट्रल लाइसेंस को लेकर भी आपत्ति सामने आई।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

80 के दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा और उम्र पर तंज करने वालों को दिया करारा जवाब

80 वर्ष की उम्र में पदयात्रा और उम्र पर तंज करने वालों को दिग्विजय सिंह ने दिया करारा जवाब। उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा का मकसद और उद्देश्य।

नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से हत्या, बाणगंगा हत्याकांड में आरोपित गिरफ्तार

बाणगंगा हत्याकांड में नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय ने उम्रकैद की सजा दी।

भोपाल कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने कहा, लाडली योजना बहुत महंगी पड़ गई

भोपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाडली योजना बहुत महंगी पड़ गई। बुंदेली समागम में बिन्नू रानी के सवाल पर सीएम ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

इंदौर में दीपावली पर जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख तय

इंदौर में दीपावली पर जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ी है। अक्टूबर माह के जीएसटीआर-1 की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।

त्योहारों के करीब, इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में स्लीपर 125 और 3AC 110 तक वेटिंग

त्योहारों के करीब इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस में स्लीपर 125 और 3AC 110 तक वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।