बीएमसी मेयर पर सियासी खींचतान तेज: शिंदे गुट के पार्षद होटल से बाहर, फैसला अब दिल्ली में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बीएमसी मेयर पर सियासी खींचतान तेज: शिंदे गुट के पार्षद होटल से बाहर, फैसला अब दिल्ली में

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मेयर पद को लेकर तनाव बरकरार है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव नतीजों के बाद बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में रुके शिवसेना (शिंदे गुट) के 29 पार्षद पांच दिन बाद बाहर आ गए हैं। अब बीएमसी मेयर पद को लेकर अंतिम फैसला दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए दोनों दलों के शीर्ष नेता राजधानी पहुंच चुके हैं।

बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं, जिनमें बीजेपी को 89 और शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें मिली हैं। दोनों दल मिलकर बहुमत के आंकड़े तक पहुंच रहे हैं। हालांकि, महायुति की ओर से मेयर पद पर सहमति बनने से पहले ही शिवसेना ने अपने पार्षदों को होटल में ठहरा दिया था। पार्टी की ओर से सफाई दी गई कि पार्षदों को ओरिएंटेशन वर्कशॉप के लिए वहां रुकने को कहा गया था।

इस बीच शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे मेयर पद पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्मशती वर्ष की शुरुआत हो रही है और शिवसैनिकों की इच्छा है कि इस अवसर पर बीएमसी में शिवसेना का मेयर बने।

एकनाथ शिंदे ने यह भी याद दिलाया कि बीएमसी चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन में मिलकर लड़ा था और जहां-जहां दोनों दल साथ चुनाव लड़े हैं, वहां महायुति का ही मेयर बनना चाहिए।

बीएमसी मेयर पद पर सस्पेंस अब दिल्ली शिफ्ट हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को बीजेपी और शिंदे गुट के कई नेता दिल्ली पहुंचे हैं, जिनमें महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल शेवाले शामिल हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।