👉 यह भी पढ़ें:
- शिवरात्रि पर मातम: मंडी में दर्दनाक जीप हादसा, तीन युवकों की मौत
- भारत–अमेरिका ट्रेड डील दोनों देशों के लिए बड़ी खुशखबरी; पीएम मोदी
- मकर संक्रांति पर दर्दनाक हादसा: बैरसिया में आमने-सामने की टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
- आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस दुर्घटना: खाई में गिरने से 9 श्रद्धालुओं की मौत, PM–राष्ट्रपति–CM ने जताया शोक
- पटना में बड़ा हादसा: छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
- नेपाल में हिमस्खलन से सात पर्वतारोहियों की मौत, पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल
0:00 left
महान धावक फौजा सिंह का 114 वर्ष की आय में निधन, सड़क दुर्घटना में हुई मौत
प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का 114 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे हरविंदर सिंह ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
परिवार के अनुसार, फौजा सिंह दोपहर करीब तीन बजे जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर एक ढाबे की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गई।
1911 में जन्मे फौजा सिंह ने अपने जीवन में दो विश्व युद्ध और भारत-पाकिस्तान विभाजन जैसी ऐतिहासिक घटनाएं देखीं। वे विश्व भर में प्रेरणा का स्रोत रहे और उम्र की सीमाओं को तोड़ते हुए अपने जुनून को जिया।
साल 2000 में उन्होंने ‘लंदन मैराथन’ में भाग लिया और 89 वर्ष की उम्र से एक महीने पहले इस दौड़ को 6 घंटे 54 मिनट में पूरा कर सबको चौंका दिया। उन्होंने 100 वर्ष की आयु तक मैराथन दौड़ जारी रखी और कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए।
फौजा सिंह ने 2004 में तब वैश्विक प्रसिद्धि पाई जब वे डेविड बेकहम और मुहम्मद अली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन में नज़र आए।



