👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
पटना में बड़ा हादसा: छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पटना जिले के मानस पंचायत स्थित मानस नया पानापुर गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

लोगों के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक छत भरभरा कर गिर गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांववालों का कहना है कि मृतक बबलू को यह मकान कुछ साल पहले आवास योजना के तहत मिला था। हालांकि मकान की हालत काफी कमजोर थी और आर्थिक तंगी के कारण वह इसकी मरम्मत नहीं करा पाया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस घटना की गंभीर जांच करने और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



