पंजाब में बदनामी के डर से कांग्रेस का बड़ा एक्शन, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पार्टी से सस्पेंड, 500 करोड़ वाला बयान पड़ा भारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने इसकी पुष्टि की है। नवजोत कौर ने बयान दिया था कि कांग्रेस में जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है।

नवजोत कौर ने शनिवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू तभी लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वे पंजाब को एक सुनहरा राज्य बना सकते हैं। हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें। जो 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।

बाद में नवजोत कौर ने दी थी सफाई

नवजोत कौर सिद्धू ने विवाद खड़े होने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़–मरोड़ कर पेश किया गया है। कौर ने एक्स पर रविवार को लिखा कि मैं हैरान हूं कि मेरे सीधे बयान को किस तरह तोड़–मरोड़कर पेश किया गया। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा। जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं या नहीं, तो मैंने कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के वास्ते किसी को देने के लिए कोई पैसा नहीं है।

भाजपा और आप को मिल गया मौका

नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी। आम आदमी पार्टी और भाजपा को कांग्रेस पर वार करने का मौका मिल गया। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने तंज कसते हुए कहा था नवजोत कौर के बयान से साफ जाहिर है कि कांग्रेस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। जिस पार्टी में जीतने की बात तो दूर, उम्मीदवार बनने के लिए भी कथित तौर पर 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हों, तो कोई समझ सकता है कि उस पार्टी का क्या हाल होगा। इधर, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए, जहां कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के अंदरूनी भ्रष्टाचार और पैसे की ताकत को लेकर चिंता जाहिर की। किसी भी लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।