पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात को सुचारू किया। सभी घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जानकारी के अनुसार, करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद वह बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। यह हादसा बस्सी पठाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरा के पास देर रात हुआ।
फतेहगढ़ पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। खासकर गांव मैन माजरी में गहरा दुख है, जहां एक ही गांव के कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है।



