👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- कर्नाटक में दर्दनाक सड़क हादसा: लॉरी से भिड़ी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर मौत
- पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल: मंत्री संजीव अरोड़ा सात दिन की हिरासत में
- पंजाब में खतरे की घंटी, धमाके के बाद हाई अलर्ट पर पूरा राज्य, हर संदिग्ध पर कड़ी नजर
0:00 left
पंजाब में बाढ़ से अब तक 43 मौतें, 3.84 लाख लोग प्रभावित
पंजाब में बाढ़ लगातार महाविनाश का रूप ले रही है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 जिलों के 1902 से अधिक गांव पानी की चपेट में आ गए हैं। इस आपदा से 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

सरकार की तैयारी और राहत कार्य
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रभावित गांवों में एक-एक गजटेड अफसर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं ताकि बाढ़ पीड़ित लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकें।
भाखड़ा डैम का खतरा बढ़ा
हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में जोरदार बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा। स्थिति को देखते हुए बीबीएमबी प्रबंधन ने चारों फ्लड गेट 9-9 फीट तक खोल दिए।
लुधियाना और सतलुज किनारे पर असर
लुधियाना में भी बाढ़ का असर दिखने लगा है। पहले शनिगांव डूबा और अब सतलुज किनारे स्थित ससराली कॉलोनी में बांध कमजोर हो गया है। स्थिति गंभीर होने पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां मौके पर पहुंचे और सेना को बुलाना पड़ा।
पठानकोट में पहाड़ दरकने से मुसीबत
पठानकोट जिले में लगातार पहाड़ दरकने से हालात बिगड़ गए हैं। शाहपुरकंडी डैम साइड जुगियाल-धारकलां रोड पर पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। चक्की खड्ड इलाके में भी पहाड़ खिसकने और कटाव की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



