👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- NEET 2026 Re-Exam से पहले Telegram Ban! क्या पेपर लीक पर लगेगी लगाम या बढ़ेगा नया सियासी घमासान?
- लिपुलेख विवाद पर भारत-नेपाल आमने-सामने, बातचीत से समाधान पर भारत का जोर
- नेपाल में सियासी तूफान: पूर्व प्रधानमंत्री ओली गिरफ्तार, हत्या मामले में जांच तेज
- 35 साल के बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशीला कार्की की मौजूदगी में ली शपथ
0:00 left
नेपाल में 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध, पंजीकरण के बाद ही मिलेगी अनुमति
नेपाल सरकार ने फेसबुक, एक्स, यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद करने का फैसला किया है। यह निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक और सुप्रीम कोर्ट के परमादेश के बाद सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लिया।
सूत्रों के अनुसार मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को पत्र भेजकर इन प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, यदि ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेपाल में आधिकारिक रूप से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं तो उन्हें दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि बिना अनुमति संचालित सोशल मीडिया, ओटीटी एप्स और इंटरनेट ब्राउजर के माध्यम से विज्ञापन सहित प्रसारित सामग्री पर रोक लगाई जाए और इनके नियमन के लिए आवश्यक कानून बनाए जाएं।



