पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला यूट्यूबर पंजाब से गिरफ्तार, तीन बार गया था पाकिस्तान, ज्योति मल्होत्रा से है कनेक्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और यूट्यूबर जसबीर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। जसबीर तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। जासूसी के आरोप में पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से इसका खास कनेक्शन है।

जसबीर सिंह जान महल नाम का यूट्यूब चैनल चलाता है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह से जुड़ा एक बड़ा जासूसी नेटवर्क पकड़ा है। जसबीर का संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। इसके साथ ही वह पहले से गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान के निष्कासित उच्चायोग अधिकारी एहसान–उर–रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में भी था।

बताया जाता है कि जांच में पता चला है कि जसबीर ने दानिश के बुलावे पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई थी। वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया था। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपनी बातचीत और संपर्कों के सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में पता चला था नाम

बताया जाता है कि हरियाणा से गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान भी जसबीर का नाम सामने आया था। दोनों का आपस में कनेक्शन है। दोनों आपस में कई बार बात भी कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि जसबीर को ज्योति मल्होत्रा ने ही पाक उच्चायुक्त के निष्कासित अधिकारी दानिश से मिलवाया था। पुलिस को उसके मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। इतना ही नहीं उसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अफसरों के भी नंबर मिले हैं। इन सबकी जांच की जा रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।