राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी चीफ से मिले आप सांसद संजय सिंह, बोले- आठ करोड़ में खरीदी गई चार करोड़ की जमीन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गुरुवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच समिति (एसाईटी) के चीफ विजय विश्वास पंत के सामने पेश हुए। संजय सिंह ने अयोध्या में जमीनों की खरीद में हुए घोटालों का सबूत दिया।

बाद में मीडिया से चर्चा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीद में महाघोटाला हुआ है। चार करोड़ की जमीन कुछ ही दिनों के बाद आठ करोड़ में खरीदी गईं और इसमें राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महाघोटाले से जुड़े सबूत दस्तावेजों के रूप में एसआईटी को सौंप दिए गए हैं जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। अब देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है।

संजय सिंह ने एसआईटी को लिखी चिट्‌ठी

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले की जाँच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के चेयरमैन को चिट्ठी लिखी है। आप सांसद ने इसमें चढ़ावा चोरी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की माँग की है।  संजय सिंह ने दावा किया कि कुछ संपत्तियों को अधिग्रहण करने के बाद बेहत ऊंची कीमतों पर ट्रस्ट के द्वारा खरीदा गया। उन्होंने एसआईटी की टीम को कुछ दस्तावेज भी सलंग्न करके भेजे हैं और उनकी जांच कर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.।

आप सांसद ने SIT को लिखी चिट्ठी

संजय सिंह ने एसआईटी को लिखी चिट्ठी में कहा अयोध्या के राम मंदिर में ट्रस्ट द्वारा किए गए घोटाले की वजह से देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को चोट पहुंची है।  पिछले दिनों इस चोरी में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और टिन्नू यादव ने का नाम चढ़ावा चोरी मामले की वजह से चर्चा में आया है। आप सांसद ने दावा किया कि ये कोई सामान्य चोरी नहीं है। इससे पहले भी प्रभु श्रीराम के नाम से खरीदी गई जमीन में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया जा चुका हैं।

जमीन खरीदी पर उठाए सवाल

संजय सिंह ने लिखा है कि  साल 2021 में सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दो करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में खरीदी। मेरे द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली अयोध्या में की गई थी, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी प्रकार क़रीब 3 करोड़ की जमीन महंत मुरली दास से लगभग 24 करोड़ में खरीदी गई, 9 करोड़ की ज़मीन आलोक बंसल से क़रीब 55.5 करोड़ में खरीदी गई।

ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे हैं सवाल

बताया जाता है कि एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बीच एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2020 में ट्रस्ट के गठन के कुछ ही महीनों बाद निजी ऑडिट फर्म ने दान प्रबंधन, आभूषणों के रिकॉर्ड, वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर खामियों की ओर संकेत कर सुधार की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में भी चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े गंभीर सवाल उठे हैं, ऐसे में छह साल पुरानी इस ऑडिट रिपोर्ट को अपनी जांच का अहम आधार बन सकती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।