👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी चीफ से मिले आप सांसद संजय सिंह, बोले- आठ करोड़ में खरीदी गई चार करोड़ की जमीन
- आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप-प्रभु श्रीराम का मंदिर लूट कर विधायक-सांसद खरीद रही भाजपा
- संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका, पार्टी छोड़ने वाले सासंदों की सदस्यता खत्म करने की मांग
- दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा
- दिल्ली में सीएम आवास को लेकर सियासत, पुलिस ने संजय सिह को रोका तो धरने पर बैठ गए
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। सांसद ने भाजपा पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट में फंसी हुई है। वे केजरीवाल की टॉयलेट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले कभी कह रहे हैं सोने की सीट है। कभी कह रहे हैं स्वमिंग पूल है। कभी कहते हैं मिनी बार है। ये तो बताओ दिल्ली में करोगे क्या। इसकी चर्चा के लिए वे तैयार नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि हम लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले जमीन पर उतरे। उन्होंने हमारी योजनाओं को घर–घर जाकर बताया। दो बड़ी घोषणाएं जो लागू होने वाली हैं– महिला सम्मान राशि 2100 और बुजुर्गों के इलाज का पूरा इंतजाम। हम अपनी योजनाओं की बात कर रहे हैं और वे सिर्फ दुष्प्रचार में फंसे हैं। जब फर्जी वोटर से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 89 लोगों ने करीब 4800 लोगों के नाम कटवाने के लिए चुनाव आयोग में अर्जी दी। जब हमने चुनाव आयोग से इन ऑब्जेक्टर को बुलाने के लिए कहा, तो खुद चुनाव के अधिकारियों ने ऑब्जेक्ट्स को बुलाया। कई नोटिस के बाद उसमें से 18 लोग आए बाकी लोग आए भी नहीं और 18 के 18 लोगों ने कहा हमने तो इनका नाम कटवाने के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं दी। ये इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है।



