महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोल्हापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में थे। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि अब एक ही शिवसेना है, कोई गुट नहीं बचा है।

अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर में महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर में विकास कार्यों की शुरुआत की। इसी दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए कहा कि पहले एकनाथ शिंदे के नाम के आगे ‘शिंदे गुट’ लगाना पड़ता था, लेकिन अब केवल एक ही ‘शिवसेना’ रह गई है। अब कोई अन्य गुट बाकी नहीं रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं उद्धव

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं? कांग्रेस कान खोलकर सुन ले… जो इस देश में पैदा हुआ है, वही इस देश में रहेगा। हम सभी घुसपैठियों को देश के बाहर फेंक देंगे ।अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान मंदिरों के विकास को लेकर मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा, पिछले 12 वर्षों में पीएम मोदी ने असंभव काम पूरे किए हैं। 2014 के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, सोमनाथ और कामाख्या के साथ-साथ अब कोल्हापुर में अंबाबाई मंदिर का कॉरिडोर भी बन रहा है।

अंबाबाई कॉरिडोर पर 1500 करोड़ खर्च होंगे

अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। शाह के अनुसार, अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शाह ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

लगातार बढ़ रहा है भाजपा और एनडीए का प्रभाव

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, तब इन वर्षों को विकसित भारत, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए याद किया जाएगा। शाह ने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का प्रभाव देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर CM विजय ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और ₹13,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।